PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
मुरैनाराजनीति

माकपा पोलिट ब्यूरो सदस्या, पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सबलगढ़ में 7 को आम सभा को संबोधित करेंगी।

सबलगढ़ – विधानसभा के चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। माकपा प्रत्याशी अशोक तिवारी के समर्थन में माकपा की पोलिट ब्यूरो सदस्या, देश की जानी-मानी नेत्री, पूर्व सांसद सुभाषिनी अली 07 नवंबर को मंडी सतर नंबर 1 में आम सभा को संबोधित करेंगी। सुभाषिनी अली देश की जानी-मानी नेत्री के साथ आजाद हिंद फौज की कप्तान सुश्री लक्ष्मी सहगल की पुत्री है। जो महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रही और देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनके साथ स्वतंत्रता संग्राम की विरासत तो है ही इसके अलावा देश के मेहनतकश वर्ग ने उनके नेतृत्व में निर्णायक संघर्ष किए हैं और जीत हासिल की है। यह मुरैना जिले का सौभाग्य है कि वे हमारे बीच में जनता के सड़कों के संघर्षों को विधानसभा में पहुंचने के लिए संकल्पित प्रत्याशी अशोक तिवारी के समर्थन के लिए पधार रही है। माकपा नेता गण सर्व श्री मुरारी लाल धाकड़, राजेश गुप्ता, महेश प्रजापति, राजवीर धाकड़, गयाराम सिंह धाकड़, अशोक राठौर ,इसराइल खान, भानसिंह जादौन आदि सभी ने भी इस आम सभा को सफल बनाने की अपील की है। इसके अलावा मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश उपाध्यक्षा रीना शाक्य भी चुनावी अभियान में जुटी हुई है। 7 नवंबर की आमसभा को उनके अलावा सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी और अन्य नेतागण भी संबोधित करेंगे।

No Slide Found In Slider.

 

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button