ताजा ख़बरेंशिक्षाशिवपुरी
बैराड़ में कोचिंग लाइब्रेरी और हॉस्टल संचालक ऑन की महत्वपूर्ण बैठक आज

तहसील बैराड़ में कोचिंग, हॉस्टल एवं लाइब्रेरी संचालकों की बैठक आज
बैराड़, शिवपुरी। तहसीलदार बैराड़ द्वारा क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों, आवासीय छात्रावासों एवं लाइब्रेरी संचालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार 1 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे तहसील बैराड़ के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास रजिस्टर, बैठने की समुचित व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर), छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय, स्वच्छ पेयजल एवं सुरक्षित विद्युत फिटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
तहसील प्रशासन ने सभी संबंधित संचालकों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।
— जनता की आवाज समाचार
www.jantakiawaj.com

Subscribe to my channel



