PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
शिवपुरी

सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर को एक और कारण बताओ नोटिस, लापरवाही पर NHM सख्त

शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) भोपाल ने शिवपुरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजय ऋषिश्वर को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई शिवपुरी जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्रों) के नेशनल असेसमेंट कार्य के समय पर पूर्ण न होने और उसके स्थगित होने के मामले में की गई है।

No Slide Found In Slider.

जानकारी के अनुसार, नेशनल असेसमेंट के दौरान असेसर्स एवं राज्य स्तर से जिला टीम से लगातार संपर्क किया गया। इसके बावजूद जिला स्तर पर समय रहते आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई। परिणामस्वरूप जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर-उप स्वास्थ्य केन्द्रों का नेशनल असेसमेंट स्थगित करना पड़ा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में इस मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा समय पर समन्वय एवं आवश्यक कार्रवाई नहीं किए जाने से न केवल जिले की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई, बल्कि मध्यप्रदेश राज्य की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

मामले में डॉ. संजय ऋषिश्वर से निर्धारित अवधि में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयसीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button