‘घुटना तोड़ पॉलिटिक्स’ में हलवा-पूड़ी की एंट्री

भोपाल : पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने हुजूर विधानसभा के कटखेड़ा गांव की जनता को संबोधित करते हुए रामेश्वर शर्मा कहा कि यदि कोई कांग्रेस का आदमी आए तो उसके घुटने तोड़ दो। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह का भी नाम लिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर रामेश्वर शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह 24 नवंबर काे गांधी प्रतिमा के दर्शन कर रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने जाएंगे, जिसमें दम हो वह मेरे घुटने तोड़ दें।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाजपा विधायक रामेश्वर के निवास पर 24 नवंबर को 1 घंटे रामधुन करने के ऐलान किया था। इसके बाद पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने मालवीय नगर स्थित अपने निवास युवा सदन पर स्वागत द्वार तैयार कराया जा रहा है।
इस पर रामधुन के साथ ही भगवान राम के चित्र के साथ जय श्री राम लिखा है। परिसर में करीब 1 हजार लोगों के बैठने के लिए टेंट लगाया जा रहा है। साथ ही प्रसाद में बांटने के लिए पूड़ी, सब्जी और हलवा बांटने की तैयारी है। दरअसल, रामेश्वर शर्मा ने बयान में कहा था कि कांग्रेसी आए तो घुटने तोड़ देंगे। इस पर दिग्विजय सिंह ने चैलेंज किया था मैं घर आऊंगा, मेरे घुटने तोड़ दें। इसके बाद रामेश्वर शर्मा अचानक बैकफुट पर आते दिख रहे हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान के बाद उनके आगमन पर स्वागत सत्कार की तैयारी कर ली है।

Subscribe to my channel



