बड़ी खबर : मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने दिया इस्तीफा, यह है कारण

भोपाल: हमीदिया अस्पताल मामले में एक नया मोड़ आ गया । अश्लील हरकतों के आरोप लगने के बाद सुर्खियों में आए हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक दीपक मरावी ने इस्तीफा दे दिया है । उनकी जगह डॉक्टर आशीष गोहिया को अस्पताल की जिम्मेदारी दी गई है। मरावी पर 50 नर्सों ने अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे । हालांकि मामले में जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी ।
नर्सों ने लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि नर्सों ने आरोप लगाया था कि डॉ मरावी उनकी छुट्टी मंजूर करते समय, कभी जॉइनिंग के दौरान अपने चेंबर में बुलाकर गंदे तरीके से छूते हैं और गंदी बातें करते हैं । नर्सों की तरफ से दिए आवेदन में डॉ. दीपक मरावी रात के वक्त शराब के नशे में हाफ पेंट पहनकर नर्सो के चेंजिंग रूम में बिना दरवाजा खटखटाए घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप भी लगा था ।
शिकायत में क्या कहा गया था
शिकायत लेटर में कहा गया है कि डॉ. मरावी ने हाल ही में अपने चेंबर में एक नर्स के साथ बलात्कार करने का प्रयास भी किया था । इसके अलावा जब नर्स ने इसका विरोध किया तो डॉ मरावी ने धमकाया और कहा कि मेरा कुछ नहीं होने वाला, क्योंकि मुझे मुख्यमंत्री ने अधीक्षक बनाया है. मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा और कहीं जीने लायक नहीं छोड़ूंगा ।


Subscribe to my channel



