PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरें

धौधा में IRS नीरज धाकड़ के पिता शिक्षक मोहरपाल धाकड़ हुए सेवानिवृत्त,

जौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धोंधा में शिक्षक श्री मोहर पाल धाकड़ का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

No Slide Found In Slider.

धोंधा (मुरैना)। जौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धोंधा में वरिष्ठ शिक्षक एवं IAS नीरज धाकड़ के पूज्य पिताजी श्री मोहर पाल धाकड़ के सेवानिवृत्ति समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्री धाकड़ का पुष्पमालाओं एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

वक्ताओं ने कहा कि श्री मोहर पाल धाकड़ ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा एवं संस्कार प्रदान कर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button