जबलपुर के ब्लड बैंकों में खून की कमी, बड़ी वजह आई सामने, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी
कॉलेज में छात्रों की परीक्षाओं की वजह से ब्लड बैंक हुए खाली, जरूरतमंदों को खून पहुंचा रहे शहर के युवा, इस साल हालत चिंताजनक

जबलपुर : इन दिनों जबलपुर खून की कमी की समस्या से जूझ रहा है. जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि जैसे ही परीक्षाओं का माहौल सामने आता है, कॉलेज में होने वाले ब्लड डोनेशन कैंप में लोगों की संख्या घट जाती है. इसलिए फरवरी-मार्च के महीने में खून की भारी किल्लत होती है. इस साल भी ऐसे ही हालत हैं. पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद स्कूल-कॉलेज के अलावा बाकी जगहों पर सफल ब्लड डोनेशन कैंप नहीं हो पा रहे.
इस वजह से खाली हो रहे ब्लड बैंक
जबलपुर के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉक्टर संजय मिश्रा ने कहा, ” इन दिनों जबलपुर के ब्लड बैंक में बुरे हालत हैं. ब्लड बैंक में खून की भारी कमी है. डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि फरवरी मार्च महीने में कई कॉलेजों में परीक्षाएं चलती हैं इस वजह से वहां ब्लड डोनेशन कैंप नहीं लग पाते और रक्तदान नहीं होने से हर साल इन दिनों खून की कमी हो जाती है, इस साल स्थिति कुछ ज्यादा चिंताजनक है. जबलपुर में साल भर में 30 हजार ब्लड बैग की जरूरत पड़ती है.

Subscribe to my channel



