भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान परिणाम मूलक होगा : प्रहलाद भारती

पोहरी विधानसभा के सुभाषपुरा मुढ़ैरी मंडल के गुरावल स्थित शनि मंदिर परिसर में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत शक्त्ति केन्द्र खांदी,करसेना,धोलागढ़,सेवड़ा, गोपालपुर व चंदनपुरा के क्लस्टर कार्यक्रम में बतौर बक्ता पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष म.प्र पाठ्य पुस्तक निगम राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती उपस्थित रहें। सर्व प्रथम उपस्थित अथितियों द्वारा भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। राज्यमंत्री दर्जा भारती जी ने अपने उदबोधन में कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान पार्टी के लिए परिणाम मूलक होने वाला है। इसके परिणाम काफी सकारात्मक होंगे। सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का निर्माण होगा। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर जनता के बीच पहुंचेंगे। पार्टी के जनाधार को मजबूत करेंगे। इस अभियान से पार्टी के 51 फीसदी वोट के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो और योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में ऐसा कोई परिवार नहीं है जिसे किसी न किसी योजना का लाभ नहीं मिला हो। उक्त कार्यक्रम में शक्ति केन्द्र प्रभारी,संयोजक,सह-संयोजक, सोशल मिडिया प्रभारी, लाभार्ती प्रभारी एवं त्रिदेव बूथ अध्यक्ष,बूथ महामंत्री, बीएलओ सहित पन्ना प्रमुख भी उपस्थित रहें। इस अवसर पर पोहरी विधानसभा के विस्तारक श्री प्रतिपाल सिंह लोधी,शनि मंदिर के महंत श्री लहरी बाबा जी,भाजपा जिला मंत्री श्री अवतार सिंह गुर्जर,मंडल अध्यक्ष श्री शिवकुमार धाकड़,महामंत्री श्री पिटठू मोंगिया,भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जयप्रकाश शर्मा,डॉ. मंगल सिंह धाकड़, श्री संतोष तोमर खांदी,श्री रामकिशन खटीक इमलिया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतनवाड़ा-नरवर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह बैश द्वारा किया गया

Subscribe to my channel


