ताजा ख़बरेंदतिया
मध्यप्रदेश कांग्रेस में भूचाल, सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग

मध्यप्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश में संगठन सृजन और संगठन के विस्तार की कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने एक बड़ी फैसला लिया है। कांग्रेस ने प्रदेश संगठन के सभी विभाग और प्रकोष्ठों की ईकाईयों को तत्तकाल प्रभाव से भंग कर दिया है।
सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी इकाइयों को भंग करने का फैसला प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने लेते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के निर्देशों एवं संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत गठित सभी विभागों, प्रकोष्ठों एवं उनकी समस्त स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

Subscribe to my channel



